IPS Love Story: फाउंडेशन कोर्स में सिर्फ 15 मिनट में प्यार.. आईपीएस अवधेश और काम्या की  लव स्टोरी

2019 बैच के IPS अधिकारी अवधेश दीक्षित की मुलाकात फाउंडेशन कोर्स के दौरान अपनी बैचमेट काम्या मिश्रा से हुई. गांव विजिट के दौरान हुई यह पहली मुलाकात महज 10 से 15 मिनट की थी, लेकिन इसी छोटे से समय ने दोनों की जिंदगी बदल दी. अवधेश दीक्षित खुद बताते हैं कि पहली नजर में ही दिल पर ‘लाठी चार्ज’ हो गया था.

लबासना ट्रेनिंग के हिस्से के रूप में गांव विजिट के दौरान दोनों साथ पहुंचे थे. औपचारिक बातचीत के बीच जो जुड़ाव शुरू हुआ. वह धीरे-धीरे गहरी समझ और भावनात्मक रिश्ते में बदल गया. यही गांव विजिट उनकी लव स्टोरी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

काम्या मिश्रा उनकी बैचमेट थीं. ट्रेनिंग के दौरान साथ पढ़ाई, डिस्कशन और जिम्मेदारियों के बीच दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया. दोस्ती से शुरू हुआ यह सफर प्यार तक पहुंचा और फिर जीवनसाथी बनने का फैसला हुआ.

सख्त प्रशासनिक छवि के पीछे एक बेहद भावुक और रोमांटिक कहानी भी छिपी है. अवधेश दीक्षित की यह प्रेम कहानी बताती है कि जिम्मेदारियों के बीच भी दिल के फैसले अपनी जगह बना लेते हैं.जनवरी 2026 में लखीसराय के SP का पदभार संभालने वाले अवधेश दीक्षित की लव स्टोरी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. एक छोटी सी मुलाकात से शुरू हुआ यह रिश्ता आज मजबूत विश्वास और साथ का उदाहरण है.

Exit mobile version