हरदा एसपी का लेटर-पीएम का दौरा है, मंडियां बंद रखें


हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के मध्यप्रदेश दौरे से पहले राजनीति शुरू हो गई है। हरदा एसपी ने हरदा की मंडियां बंद रखने को लेकर कलेक्टर को लेटर लिखा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।
हरदा एसपी अभिनव चौकसे ने कलेक्टर आदित्य राज सिंह को लेटर में लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान शहर में लोगों का अधिक संख्या में आवागमन रहेगा। इस दौरान हरदा में अत्यधिक संख्या में (लगभग 50,000) आम जनता के आने की संभावना है। जिले की कृषि उपज मंडियों में आने-जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हैं, जिससे अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहेगी। अत: 24 अप्रैल को जिले की कृषि उपज मंडियों को बंद रखने के लिए निर्देशित करें।
कांग्रेस ने पूछा क्या हमें ऐसी परमिशन देंगे
हरदा एसपी के लेटर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ङ्ग पर शेयर कर विवेक तन्खा ने पूछा- क्या हरदा या अन्य शहर में इस तरह कृषि उपज मंडी ढ्ढ.हृ.ष्ठ.ढ्ढ. अलायन्स के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग के लिए प्रशासन बंद करेगा? या मीटिंग ही सीमित करने का आदेश देगा। जैसे रामलीला ग्राउंड दिल्ली में कंडीशंस लगाई थी। क्या मप्र में प्रशासन चुनाव लड़ा रहा है?

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles