DOPT : केंद्र सरकार में तीन अधिकारियों के कार्यकाल में वृद्धि की गई

दिल्ली। केंद्र सरकार में तीन अधिकारियों के कार्यकाल में वृद्धि की गई है।
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल (आईएएस: 2007: एजीएमयूटी) का कार्यकाल 11.10.2025 से आगे दो वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।
पी शंकर (सेवानिवृत्त वरिष्ठ पीपीएस, सीएसएसएस कैडर) को 01.06.2025 से अनुबंध के आधार पर अवर सचिव स्तर पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय सूचना आयोग में संयुक्त सचिव (निदेशक स्तर) श्री राहुल रस्तोगी (आईटीएस: 1998) का कार्यकाल एक वर्ष की अवधि अर्थात 29.08.2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति 30.08.2019 से मानी जाएगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles