MP : भोपाल-सागर रोड पर हादसा:मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, 2 की मौत, छह घायल

भोपाल। सागर रोड स्थित खंडेरा माता मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को शनिवार सुबह एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें एक बच्चे सहित वृद्ध की मौत हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा अमरावत गांव के पास भोपाल-सागर रोड पर हुआ। मृतक और घायल अरामवत गांव के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव के पास हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक मोहन सिंह धाकड़ बरेली सुल्तानपुर की तरफ कार लेकर भाग गया, जिसे सुल्तानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अष्टमी पर अमरावत गांव से चिढ़ार परिवार के सदस्य खंडेरा वाली मैय्या की पूजा करने पैदल जा रहे थे। अमरावत गांव के सामने तेज रफ्तार से आए कार चालक इन श्रद्धालुओं को कुचलते ही सुल्तानपुर की तरफ भाग गया। हादसे में राजेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह (50) और पवन पुत्र धर्मेंद्र चिढ़ार ( 8 ) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों ने लगाया जाम
घायल का चल रहा उपचार : इस हादसे में रेखा बाई पत्नी धर्मेंद्र चिढ़ार ( 25), सुशीला बाई पत्नी शिवचरण चिढ़ार ( 50), दौलत बाई पत्नी राजेंद्र चिढ़ार (45) , पान बाई पत्नी पप्पू बिहारी (40), समृद्धि पुत्री सोनू चिढ़ार (5) , प्रियंका पुत्री धर्मेंद्र चिढ़ार (11) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles