रीवा में सब इंस्पेक्टर ने मारी टी आई को गोली, हालत नाजुक

रीवा। रीवा के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा को एसआई बीआर सिंह ने गोली मार दी। घटना सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर 3 बजे की है। गोली टीआई के सीने में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर एसआई ने पिस्टल से फायर कर दिया।

बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं।
हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है जनवरी के अस्पताल में मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना के अंदर केवल उपनिरीक्षक बीआर सिंह ही मौजूद हैं।
क्या है घटना की वजह
एएसआई बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्थ थे। वहीं पर पदस्थ थे। उन्हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गए। आज यह हुआ कि ढाई बजे थाने पहुंचे। उस समय टीआई शर्मा चैंबर में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई बोले कि यह एसपी साहब की व्यवस्था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पिस्टल निकालकर गोली मार दी। एक गोली दांये कंधे के नीचे लगी और दूसरी गोली कहां लगी यह पता नहीं है। जिस चैंबर में यह घटना हुई उसे पुलिस वालों ने बाहर से बंद कर दिया है।