MP : भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर दिखीं वर्ल्ड वार-2 की विलीज-फोर्ड जीपें-सुपरकार्स, बाइक स्टंट का रोमांच भी

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल में इस बार जश्न का रंग कुछ अलग ही रहा। सुबह लिंक रोड-1 से शुरू हुई ‘इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025’ रैली ने मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर धूम मचाई। करोड़ों की कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 की विंटेज जीप्स और हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स की मौजूदगी ने इसे एक अनोखा मोटरस्पोर्ट फेस्टिवल बना दिया।

विंटेज वाहनों की झलक इवेंट में ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए 17 दुर्लभ विंटेज वाहनों का कलेक्शन आकर्षण का केंद्र रहा। इनमें वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीप जैसी क्लासिक मशीनें शामिल थीं। इनकी चमक-दमक और ऐतिहासिक महत्व को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे थे।

सुपरकार्स का जलवा

रैली में मर्सिडीज AMG, BMW, पोर्शे और फोर्ड मस्टैंग जैसी लक्ज़री कारें यहां मौजूद थीं। आयोजकों ने बताया कि कुछ “सरप्राइज कार्स” भी लाई गई, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा है। सुबह से शाम तक इन कारों के साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लगी रही। कई गाड़ियां परफॉर्मेंस एरिया में ड्रिफ्टिंग और स्पीड शो भी कर रही थीं, जिसने एड्रेनालिन का लेवल और बढ़ा दिया।

दमदार सुपरबाइक्स और स्टंट शो: कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900 और दो दमदार चॉपर बाइक्स जैसे मॉडलों ने युवाओं को दीवाना बना दिया।

इवेंट का मुख्य आकर्षण BMX-स्टाइल स्टंट और बाइक फ्रीस्टाइल शो रहा। एमटीवी स्टंटमेनिया सीजन-1 के लेजेंड और प्रोफेशनल राइडर सैयद आदिल काजमी ने बताया कि हम पहली बार भोपाल में 15 अगस्त के मौके पर सभी मोटरस्पोर्ट्स मेंबर्स के साथ मिलकर फ्रीडम डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसका मकसद सेफ्टी राइडिंग को बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि लोग हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।

screenshot 20250816 1438403092052554820717448

मशहूर एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट मोहित मोइत्रे ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “यहां सुपरकार्स, स्टंट परफॉर्मेंस और विंटेज जीप्स का शानदार नजारा है। माहौल बहुत जोशीला है और पब्लिक की एनर्जी लाजवाब है। मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर देशभक्ति गीतों के बीच लोग तिरंगे के साथ गाड़ियों और बाइक्स के साथ सेल्फी ले रहे थे।

screenshot 20250816 1438554591601261041265802

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles