UP : 72 वर्षीय जस्टिस संजय मिश्रा पिछले 9.5 वर्षों से यूपी के लोकायुक्त पद पर जमे, कोर्ट में याचिका दायर..

लखनऊ। यूपी के लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा पिछले 9.5 वर्षों से इस पद पर हैं और उनकी आयु 72 वर्ष हो चुकी है. इसी प्रकार उप लोकायुक्त शंभू सिंह यादव भी 9 वर्ष से पद पर हैं और उनकी भी 72 वर्ष की आयु हो चुकी है, जबकि उप लोकायुक्त दिनेश सिंह 5 वर्ष से अधिक अवधि से पद पर हैं।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के लोकायुक्त और दो उप लोकायुक्त के निर्धारित अवधि से अधिक अवधि तक अपने पद पर बने रहने के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में याचिका दायर की है.
याचिका में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त एक्ट की धारा 5 के अनुसार लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त की नियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक हो सकती है.

Exit mobile version