MP: चरवाहे को बचाने के लिए रात भर जागे रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सक्रियता अपने क्षेत्र में बढ़ गई है। विकास कार्यों के साथ-साथ वह अपने लोगों की मदद के लिए अभी लगातार आगे आ रहे हैं। 15 अगस्त की रात सिंध नदी में अचानक आए बाढ़ के बीच 12 लोग फंस गए थे। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मिली तो वह तुरंत बचाव के निर्देश दिए। हालांकि पानी का बहाव इतना तेज था कि एसडीआरएफ की टीम वहां तक नहीं पहुंच सकती थी। ऐसे में बहाव की गति धीमी होने का इंतजार किया जा रहा था। साथ ही दूसरी रणनीति यह थी कि पानी कम नहीं होने पर हेलिकॉप्टर से फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जाएगा।इसके साथ ही नदी में एक चरवाहा भी अपनी मवेशी के साथ फंस गया था।

यह घटना तहसील कोलारस के भड़ौता ग्राम की थी। 15 अगस्त को सिंध नदी में पुल के पास कुल 11 लोग रपटा पार करते समय सिंध के तेज बहाव में फंस गए । इनमें एक महिला भी शामिल थी। पुल के दोनों ओर चेतावनी और निषेध होने के बावजूद भी ये लोग पुल पार कर रहे थे। इनमें से रात्रि में ही एक महिला और दो पुरुष को बचाव अभियान चला कर सुरक्षित निकाल लिया गया था, शेष बचे 8 लोगों को आज सुबह 6:30 के क़रीब सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें 5 बड़े और तीन नाबालिग बच्चे थे।

वहीं, मझारी गांव का राजपाल यादव भी पानी में फंस गया था। वह भैंस को चराने निकला था और अकेले टापू पर फंस गया था। चरवाहे को भी प्रशासन ने बचा लिया है। इसके बाद उसने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह रेस्क्यू को लेकर जागते रहे हैं। वह पल-पल के अपडेट अधिकारियों से लेते रहे हैं।

img 20240816 2136592936159009222687397

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles