MP: मोहन यादव की इस योजना की तारीफ की यूनिसेफ ने

भोपाल। डॉ. मोहन यादव की सैनेटरी पैड के लिए आर्थिक मदद देने वाली योजना की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। यूनिसेफ भी बच्चियों के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं चलाता है। इस कारण यूनिसेफ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा की है। यूनिसेफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक कैरीकेचर शेयर करते हुए योजना की तारीफ की है।

दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित और स्वस्थ्य जीवनचर्या के लिए पहल करते हुए सैनेटरी पैड खरीदने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन देने की योजना शुरू कर दी है।

इस योजना में क्या है खास?
11 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को सैनेटरी पेड खरीदने के लिए राशि खातों में अंतरित की है। छात्राओं के खाते में 300-300 रुपये दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के खातों में 57 करोड 18 लाख 41 हजार 100 रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर किया है।

Exit mobile version