MP : मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के डायरेक्टर को लेकर रस्साकशी..

भोपाल। संस्कृति विभाग से सम्बद्ध राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में डायरेक्टर के पद को लेकर रस्साकशी चल रही है।प्रशासन स्तर पर चयन के. लिए कोई आधा दर्जन नामों की सूची बनाई गई है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में डायरेक्टर का पद अभी रिक्त है। टीकम जोशी तीन साल तक यहाँ डायरेक्टर रहे, सूत्र बताते हैँ कि विभाग के मंत्री कि नोटशीटों की लगातार अनदेखी के चलते उन्हें हटाया गया था। ये बात और है कि वे एक बार फिर वापसी करने के लिए प्रयास कर रहे हैँ।

जानकारी के अनुसार विभागीय स्तर पर जिन नामों की चर्चा है, उनमें वाणी त्रिपाठी ला नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। उनके वरिष्ठ भाजपा नेता से सम्बन्ध रहे हैँ, ऐसा बताया जा रहा है। इसके कारण वो पहले भी यहां रह चुकी हैँ। सात साल तक डायरेक्टर रहे संजय उपाध्याय की वापसी भी हो सकती है। हालांकि उनके कार्यकाल में दो तीन बार आग लगाकर कथित भ्रष्टाचार को दबाने के प्रयास किये गए। दिल्ली में पदस्थ चितरंजन त्रिपाठी को प्रभार देने की चर्चा भी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles