भोपाल।आम लोगों को तिरंगा खरीदने के लिए भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक काउंटर शुरु किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ तिरंगा काउंटर का उद्घाटन किया।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पहले चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की तिरंगा यात्राएं रविवार से शुरू हो गईं। मप्र सरकार के मंत्रियों, विधायकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर रैलियां निकालीं। बुधवार तक ये तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान देश में शुरू किया है। उस अभियान के निमित्त तिरंगा यात्राएं 11 – 12- 13 अगस्त में निकाली जा रही हैं। आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यालय में काउंटर स्थापित किया है इस काउंटर में आम लोगों के लिए तिरंगा उपलब्ध है। इसकी शुरुआत इसलिए की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक तिरंगा झंडा पहुंच जा सके। कई बड़े स्थान पर हमने और शासन, प्रशासन ने खादी ग्रामोद्योग के दुकानों में विशेष तौर पर व्यवस्था की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पूरे देश में पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा उपलब्ध हो या सुनिश्चित किया है।यह तिरंगा हमारा मान सम्मान है और देश भक्ति का प्रतीक है। तिरंगा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे यह हम सब लोग प्रयास कर रहे हैं सामाजिक संस्थाएं भी प्रयास कर रही हैं। हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा फहराए हमारा यह भी प्रयास है हर घर तक तिरंगा पहुंचे। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ परिवारों में तिरंगा उपलब्ध हो और हर घर में तिरंगा फहरे यह आज भारतीय जनता पार्टी ने इसकी शुरुआत की है।