MP: विधायक जयवर्धन के बंगले में चोरी, कैश-जेवर ले गए चोर, पूर्व सीएम दिग्विजय बोले- थानों में पोस्टिंग की बोली लगेगी तो यही होगा

भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर चोरी हो गई है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।बदमाश यहां से नकदी और जेवरात लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एक शख्स से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।

हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले की है। जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

पुलिस के मुताबिकअभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। यह चोरी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के ऑफिस में हुई है। टीआई ने महज 12 हजार कैश चोरी जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

CBI दफ्तर के करीब है जयवर्धन सिंह का बंगला

राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह चार इमली स्थित डी-21 बंगले में रहते हैं। उनका सरकारी बंगला सीबीआई दफ्तर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

दिग्विजय बोले- थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा

विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर चोरी की वारदात के बाद दिग्विजय सिंह ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ये ट्वीट किया –

img 20240815 1731003624142490700506578

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles