MP : उच्च शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोंक कर बनी प्राचार्य ने 6 माह में ही कर दिए कई घोटाले

सागर। संभागीय मुख्यालय के अग्रणी कॉलेज शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में पदस्थ हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ सरोज गुप्ता ने प्राचार्य बनने के लिए दस्तावेजों में हेर फेर कर वरिष्ठता सूची को ही बदल दिया और उच्च शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोंक कर प्राचार्य का पद हासिल कर लिया। इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की गई है।
प्राचार्य पद हासिल करने के बाद उनकी पहली नजर यहां के खजाने पर रही। कॉलेज की फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 2 करोड रुपए की जमा रकम को खुर्द बुर्द करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की अनुमति लिए बगैर ही इंडियन ओवरसीज बैंक में जमा 2 करोड रुपए की एचडी को तुड़वाकर प्राइवेट बैंक में चालू खाते में जमा कर दी।
डॉ सरोज गुप्ता ने इन 6 महीना मे बड़े पैमाने पर इस रकम को जनभागीदारी समिति के अनुमोदन या किसी सक्षम अनुमति के बिना लाखों रुपए की खरीदी मोटे कमीशन के आधार पर कर सरकारी जमा धन को खर्च किया गया। इस सरकारी पैसे से कई निजी कार्यक्रम और सामग्री की भी खरीदी की गई।
अनुकंपा नियुक्ति के शासन के नियम और निर्देश का दुरुपयोग कर निजी फायदा उठाते हुए डॉ सरोज गुप्ता ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के हक का निर्ममता से गला घोंटते हुए आरक्षण नियमों तथा रोस्टर के विरुद्ध इस पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदक को नियम विरुद्ध रूप से नियुक्त कर दिया।
6 महीने की महज छोटी से कार्यकाल में मनमानी भ्रष्टाचार और घोटाले के कई बड़े कीर्तिमान हासिल कर लिए हैं जिनकी जांच उच्च स्तर से की जाने पर अन्य कई घोटालों का पर्दाफाश हो सकेगा।

screenshot 20250604 1541201888068479640487634
screenshot 20250604 1541452389449478581143847
screenshot 20250604 1541537433620636923496447

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles