MP: अफसर ने किसान को कार की डिग्गी में ठूंसा, कहा-तुम अपनी सीमा में रहना, ऐसी तैसी कर दूंगा…

सिवनी। सिवनी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने एक किसान की कॉलर पकड़ी। वहीं दूसरे किसान को कार की डिग्गी में जबरन ठूंसने की कोशिश भी की। अफसर ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम अपनी सीमा में रहना। मैं किसी भी हद तक जाऊंगा। तुम्हारी ऐसी-तैसी कर दूंगा।

मामला जिले के केवलारी क्षेत्र में शनिवार का है। तिलवारा दाई तट नहर के एसडीओ श्रीराम बघेल नहर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्थानीय किसानों ने उनके सामने सिंचाई की समस्या रखी, तो वे भड़क गए और मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है।
इधर, एसडीओ श्रीराम बघेल पर केवलारी थाने में केस भी दर्ज किया गया है।

screenshot 20250216 1955504043568221264920933

किसान गिड़गिड़ाते रहे, अफसर गालियां देता रहा
किसान अफसर के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन अफसर ने उनकी एक न सुनी। वीडियो सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा ने एसडीओ श्रीराम बघेल को निलंबित कर दिया है। उन्हें जल संसाधन विभाग नर्मदापुरम में अटैच किया है।

पटवारी बोले- सत्ता अफसरों के सामने सरेंडर
मप्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि सिवनी में जल संसाधन विभाग के SDO ने किसान को पीटा और फिर कार की डिक्की में ठूंस दिया! चूंकि सत्ता अफसरों के सामने सरेंडर हैं, इसीलिए किसान प्रताड़ित हैं!

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles