MP : उज्जैन में लव जिहाद के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, एक घायल 7 आरोपियों ने गैंग बनाकर शेयर किए वीडियो

उज्जैन। भोपाल के बाद अब उज्जैन में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। शहर से 35 किलोमीटर दूर बिछड़ोद में हिंदू लड़कियों को टारगेट कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए गए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया।

अब तक 4 पीड़ित लड़कियों का पता चला है। इनमें 2 नाबालिगों में से एक को ईद के दिन जबरन गले लगाकर फोटो-वीडियो बनाए गए। फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। मामला तब उजागर हुआ, जब एक लड़की का अश्लील वीडियो गांव में वायरल हो गया।

वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव के ही फरमान मंसूरी (19) सहित एक अन्य लड़के को दबोच लिया। उज्जैन लाते वक्त फरमान ने पुलिस से रायफल छीनकर भागने की कोशिश की। शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, फरमान ने रात में सीने में दर्द का बहाना बनाया था। जिस पर पुलिस इलाज के लिए उसे उज्जैन ला रही थी। इसी दौरान निपानिया के पास आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पेशाब जाने के बहाने आरक्षक से राइफल छीनकर पुलिस पर दो फायर किए।

ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की
इससे पहले ग्रामीणों ने आरोपियों के मोबाइल चेक किए तो कई लड़कियों के अश्लील वीडियो, फोटो और चैट मिले। ये देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मंगलवार को आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ करते हुए पथराव कर दिया। एक आरोपी के घर में आग लगा दी।
इधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर कई बार गलत काम किया था। 7 लड़कों की गैंग पिछले डेढ़ साल से टारगेट करके लड़कियों को चुनती थी। मुख्य आरोपी फरमान लड़कियों के संपर्क में रहता था। इसी ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।

Exit mobile version