MP : चलते रद्द हुआ शिवराज का किसान संवाद कार्यक्रम:सतना में कांग्रेस और पुलिस की झड़प; कांग्रेसी बोले- सरकार जनता की आवाज से डरी

सतना। सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस औरहंगामे कांग्रेसियों की झड़प हो गई। कांग्रेस ने खाद संकट को लेकर शिवराज के घेराव और काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। हंगामा बढ़ने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
घटना गुरुवार देर शाम की है। शिवराज दोपहर 3 बजे जिले के कुंदहरी में किसान संवाद में शामिल होने वाले थे। ऐनवक्त पर कार्यक्रम कैंसिल होने को लेकर कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि पटेल ने कहा, सरकार जनता की आवाज से डर गई है, इसलिए मंत्री का कार्यक्रम बदल दिया गया।
नागौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डॉ. रश्मि पटेल ने अपने समर्थकों के साथ बिहटा गांव में केंद्रीय मंत्री के विरोध की तैयारी की थी। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।

उचेहरा थाने और अन्य थानों से पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। इसके बाद दोनों में झड़प हो गई। कुछ कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

Exit mobile version