Politics: विकसित भारत की बात करने वाले भारत में बवाल होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं: कुणाल चौधरी

भोपाल। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा बीजेपी अंग्रेजों की परिपाटी पर काम कर रही है। भारत को खंड-खंड करना चाहती है। पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात सरकार कर रही थी, अब बीजेपी के सीनियर नेता मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गृह युद्ध होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं यह इस बात को साफ कर रहा है की सब कुछ ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद बढ़ रहा है जांच एजेंसियां क्या रही है। बीजेपी सत्ता नहीं संभाल सकती है तो सत्ता छोड़ दे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी को देश के लिए जान देना और देश की सुरक्षा करना बहुत अच्छे से आता है हम देश पर आंच नहीं आने देंगे।

Exit mobile version