MP: अब उज्जैन से चलेगा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, कार्यालय का शुभारंभ

भोपाल। प्रदेश में पहली बार संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग भोपाल के बजाय उज्जैन से संचालित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कार्यालय का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि सिंहस्थ को देखते हुए इससे फायदा होगा। प्रदेश के मंदिरों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

सीएम दोपहर करीब 2 बजे उज्जैन में कोठी रोड स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान संभागायुक्त और संचालक धर्मस्व विभाग समेत कई अफसर मौजूद रहे।
बता दें कि संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय भी उज्जैन से ही संचालित होगा। फिलहाल, विभाग का सालाना बजट 115 करोड़ रुपए है।

ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कार्यालय बनाया गया है, जिसमें 2 मीटिंग हाल, 8 रूम और लॉबी भी है। इसमें संचालक के पद पर उज्जैन संभाग के संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, संयुक्त संचालक एक, उप संचालक एक, दो सहायक संचालक, सहायक यंत्री एक, लेखा अधिकारी एक, अधीक्षक एक, उपयंत्री, सहायक ग्रेड 1 अधिकारी एक, सहायक ग्रेड 2 एक पद, सहायक ग्रेड 3 के दो पद, स्टेनो एक, टाइपिंग स्टेनो एक, ऑपरेटर एक और प्यून 6 का पद है। इस तरह कुल 22 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

नए कार्यालय में प्रदेश के बड़े मंदिरों के फोटो लगेंगे

कार्यालय में प्रदेश के बड़े मंदिरों के फोटो लगाए जाएंगे। इसमें कई धार्मिक किताबें भी उपलब्ध होंगी। संचालक के पद पर संजय गुप्ता ने 18 जुलाई को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने चिंतामण गणेश मंदिर, गढ़कालिका माता मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर और भतृर्हरि गुफा का दौरा कर सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत मंदिरों का थीम बेस्ड हेरिटेज डेवलपमेंट की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles