British पार्लियामेंट में सम्मानित होंगे एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना, अभियान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसको लेकर प्रदेश केब्रिटिश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना को ब्रिटिश पार्लियामेंट ने अवॉर्ड सेरेमनी में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

यह सेरेमनी लंदन में आयोजित की जाएगी, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। यह समारोह 13 सितंबर 2025 को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मान के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना को नशे से दूरी है जरूरी (Stay Away from Drugs) जैसे प्रभावी जन-जागरूकता अभियान के लिए चुना गया है। इस अभियान ने मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ एक सशक्त जन आंदोलन का रूप लिया है और इसे World Book of Records में भी दर्ज किया गया है। यह सम्मान मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि उनके इस प्रयासों को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है।
मकवाना होंगे विशेष अतिथि

13 सितंबर 2025 को लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में मकवाना को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

इसमें विभिन्न देशों के राजनयिक, मंत्री, उद्यमी और समाजसेवी शामिल होंगे। संतोष शुक्ला के जरिए भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि डीजीपी कैलाश मकवाना की उपस्थिति इस अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा को और बढ़ाएगी।
डीजीपी कैलाश मकवाना की पहल

डीजीपी कैलाश मकवाना की यह पहल न केवल पुलिस प्रशासन के लिए एक गर्व का विषय है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देती है। उनका नेतृत्व और प्रतिबद्धता इस अभियान को सफल बनाने में जरूरी रहे हैं। प्रदेश में लाखों लोग इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles