भोपाल। राजधानी में पदस्थ आबकारी सहायक आयुक्त पर महिला सब इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाया है। उसने इसकी लिखित शिकायत भोपाल कलेक्टर से की है। साथ ही इसकी प्रति सीएम से लेकर डेप्युटी सीएम तक को भेजी है। आबकारी विभाग में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि आबकारी सहायक आयुक्त महिला कर्मियों को होटल में बुलाते हैं। साथ ही उन पर दबाव बनाते हैं। इनकार करने पर वह धमकी देते हैं। उनका कहना होता है कि हमारे साथ कई लोगों ने ऐसा किया है। शिकायत करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि मैं जब ऐसा करने की लिए तैयार नहीं हुई तो वह करियर बर्बाद करने की धमकी देने लगे।
दरअसल, महिला सब इंस्पेक्टर ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दीपक रायचुरा पर यह आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला सब इंस्पेक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने मुझे होटल बुलाया। भोपाल के एक बड़े होटल के कमरे में वह बैठे थे, जब मैं वहां पहुंची तो वह अर्द्धनग्न स्थिति में थे। इसके बाद मुझसे कहा कि कपड़े उतारो। साथ ही छेड़छाड़ की कोशिश की। मैं जब इसके लिए तैयार नहीं हूं तो उन्होंने कहा कि तुम मुझसे राजी नहीं हो रही हूं तो मैं तुम्हें सारे चार्ज से हटा दूंगा। तुम्हारा ट्रांसफर सिंगरौली और बालाघाट जैसे जिले में करवा दूंगा।
इसके साथ ही आबकारी अफसर ने सब इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा कि मैं डेप्युटी सीएम का ओएसडी भी हूं। तुम्हारा करियर तबाह कर दूंगा। तुम मेरी शिकायत भी करोगी तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। तुम किसी चार्ज के लायक नहीं हो फिर भी तीन चार्ज दिया है। इससे तुम्हें नहीं समझ नहीं आ रहा है कि मैंने क्यों दिया।
