MP : बिना तामझाम साइकिल लेकर निकले कलेक्टर और एसपी, भौचक्के रह गए लोग, पूरा शहर घूमे फिर अधिकारियों को लगी क्लास

दतिया. मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर और एसपी का सोमवार को अनोखा अंदाज देखने को मिला। दोनों अधिकारी साइकिल से शहर का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर की स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। इसके साथ ही अतिक्रमण देखकर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्र से पहले शहर से अवैध अतिक्रमण हट जाना चाहिए।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा सोमवार सुबह साइकिल पर बैठकर शहर का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान दोनों ने आम लोगों से मुलाकात की और उनसे जमीनी हकीकत की जानकारी भी दी। कलेक्टर और एसपी को एक साथ इस तरह से देखकर पहले तो लोग हैरान हो गए। इसके बाद लोगों ने शहर की समस्याओं से कलेक्टर के बारे में जानकारी दी।

दोनों अधिकारियों ने औचक निरीक्षण की शुरुआत सिविल लाइन क्षेत्र से की। निरीक्षण की शुरुआत करते हुए दोनों अधिकारियों ने सीतासागर तालाब, करन सागर तालाब, खैरी माता मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान दोनों ने साफ-सफाई, पार्किंग और यातायात व्यवस्था संबंधी जानकारी ली।

नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों की सफाई, परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाने तथा तालाबों की सफाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों ने कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि स्वच्छता और लोगों की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version