MP:  जब साइकिल से ही चंदेरी पहुँच गए अशोकनगर कलेक्टर…

अशोकनगर। अशोकनगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह की चर्चाएं पूरे इलाके में तेज हो गई हैं। वह 3 घंटे में साइकिल चलाकर चंदेरी पहुंच गए। जो कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। इसकी जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल, गले में वीडियो कैमरा और सिर पर हेलमेट लगाकर सुबह-सुबह साइकिल से कलेक्टर आदित्य सिंह चंदेरी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार को उन्होंने चंदेरी के 13 वार्डों में पानी की सप्लाई ठप्प होने पर सीएमओ विनय कुमार को कारण बताओ नोटिस थमाया था। इसी कारणवश उनके चंदेरी पहुंचते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, कलेक्टर आदित्य सिंह अपने अलग अंदाज के लिए प्रदेशभर में मशहूर हैं। वह अक्सर साइकिल लेकर निरीक्षण करने निकल जाते हैं। हालांकि, अमूमन कलेक्टर के निरीक्षण की जानकारी पहले से रहती है, लेकिन इस बार वह बिना किसी सूचना के पहुंच गए।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles