MP: दो आईएएस सहित चार अधिकारियों के तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने आज दो आईएएस अधिकारियों सहित चार अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें लोकेश कुमार जाटव और भोपाल नगर निगम के पूर्व आयुक्त फ्रैंक नोबल ए शामिल हैं।

आदेश के अनुसार आइएएस लोकेश कुमार जाटव (2004), सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग बनाया गया है। आयुक्त, कोष एवं लेखा, मध्यप्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार इन्हें सौंपा गया है।  फ्रैंक नोबल ए. (2013), उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को उप सचिव,
मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेश के अनुसार पवन कुमार सिंह अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल, म.प्र को प्रभारी संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा, राजेश श्रीवास्तव उप संचालक, संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल को प्रभारी संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग सागर पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version