MP : कल इंदौर, अगले माह एक दिन पचमढ़ी में रहेगी मोहन सरकार..

भोपाल। प्रदेश की पूरी सरकार 3 जून को नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले पचमढ़ी में रहेगी। मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बैठक किस जगह की जाएगी, इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। बारिश की स्थिति के मद्देनजर आवश्यक इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, 3 जून को पचमढ़ी में मोहन कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें सभी मंत्री और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभी तक ओल्ट होटल के सामने का मैदान सहित कई होटल, रिसोर्ट आदि देखे हैं। इसमें से किसी एक जगह का चयन किया जाना है। बैठक में शामिल होने वाले मंत्री अधिकारियों का आना 2 जून से शुरू हो जाएगा। इसलिए उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्थाओं के लिए होटल रिसोर्ट भी देखे जा रहे हैं। एक दो दिन में बैठक का स्थल तय कर लिया जाएगा।

इस संबंध में नर्मदापुरम एडीएम देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि,पचमढ़ी में 3 मई को पचमढ़ी में प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक होना है। इसकी तैयारी की जा रही हैं। आयोजन के लिए स्थान चिह्नित होना बाकी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles