MP : सिंधिया ने खटिया पर बैठकर पान्या खाया, बछड़े को दुलारा, शिवपुरी के गांव में केंद्रीय मंत्री ने लगाई चौपाल

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के नैनागिर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान सिंधिया ने चौपाल लगाई और भील समाज की महिलाओं के साथ पारंपरिक खटिया पर बैठकर पान्या का स्वाद लिया। उन्होंने गांव में ही बना खाना भी खाया। मंत्री के ऐसा करने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

नपा के फायर ब्रिगेड वाहन को खुद चलाकर देखा
सिंधिया ने बदरवास नगर परिषद के लिए फायर ब्रिगेड वाहन का शुभारंभ भी किया और खुद वाहन चलाकर इसका परीक्षण भी किया। कोलारस विधायक महेंद्र यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।

इससे पहले उन्होंने पोहरी विधानसभा में रेपी नदी पर बने 150 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया। पुल के निरीक्षण के समय एक रोचक क्षण तब आया जब सिंधिया ने एक गाय के बछड़े को गोद में उठा लिया। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग भावुक हो गए।

screenshot 20250519 1545377601554359093853803
screenshot 20250519 1545475344284762319416179

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles