MP: भिंड में संबल योजना के करोड़ों का घोटाला, कार्रवाई नहीं, कलेक्टर ने निभाई औपचारिकता

भिंड। संबल योजना में मृतकों के नाम पर भिंड नगर पालिका में करोड़ों की  राशि हड़प ली गई।इस मामले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव  द्वारा  नाममात्र के लिए एफ आई आर कराने का आदेश जारी कर उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

नगर पालिका परिषद भिंड में पदस्थ अभ शाखा प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा विगत् वर्ष 2019 से 2023 तक भारत सरकार में  मध्य प्रदेश शासन की श्रम आधारित योजनाओं में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना ‘सम्बल’ के तहत् मृतक के आश्रित को दिये जाने वाले सहायता राशि के दस्तावेजों में हेर-फेर कर कई करोड़ों रुपयों का आर्थिक भ्रष्टाचार किया गया है। जिसमें नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। उक्त योजना के अंतर्गत दिये जाने वाले सहायता राशि को हितग्राही या उनके आश्रितों को न देने से अपने पहचान बाले लोगों के खाते में राशि स्थानान्तरण स्वयं द्वारा ले ली जाती है।
इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त को शिकायत भी भेजी गई थी, लियोन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

Exit mobile version