MP: संत की लंगोट निकाली, निर्वस्त्र कर पीटा, शराब के लिए पैसे मांगे.. कांग्रेस ने कहा बीजेपी के राज में संत भी सुरक्षित नहीं

उज्जैन।  नागदा में एक संत के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा और उनकी लंगोट तक निकाल ली। घटना के बाद पीड़ित ने दो बदमाशों पर नागदा थाने में एफआईआर कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी के राज में संत महात्मा भी सुरक्षित नहीं हैं।

पीड़ित महंत गोपालदास गुना जिले के मुंगावली वार्ड – 1 के रहने वाले हैं। घटना 5 सितंबर की शाम की है। 6 सितंबर को उन्होंने एफआईआर कराई। शनिवार को कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सरकार को निशाने पर लिया।

महंत से बदमाश बोले- गायत्री मंत्र सुनाओ

पीड़ित ने एफआईआर में बताया, ‘मैं त्यागी महाराज के आश्रम (नागदा) में आता-जाता रहता हूं। 5 सितंबर को द्वारकाधीश से दर्शन कर लौटा, तो सोचा कि त्यागी महाराज के दर्शन करता चलूं। ट्रेन से नागदा स्टेशन पर उतर गया।’
मैं पैदल ही आश्रम के लिए निकला, तभी शाम 5 बजे बीसीआई कॉलोनी के जंगल में दो लोग मिले। दोनों नशे में थे। उन्होंने मुझसे कहा कि गायत्री मंत्र सुनाओ, अपने पिता का नाम बताओ। मैंने उनसे कहा कि मैं इतना पढ़ा-लिखा महात्मा नहीं हूं।’

शराब के लिए पैसे मांगे, मारपीट की

महंत ने एफआईआर में बताया, ‘बदमाशों ने शराब के लिए रुपए की मांग की। धमकाया कि पैसे नहीं दिए, तो मार डालेंगे। पीटने लगे और मेरे कपड़े-लंगोट निकाल दी। घटना आने-जाने वाले लोगों ने भी देखी। दोनों लोग जाते-जाते भी धमकाकर गए, इसके बाद मैंने आश्रम जाकर त्यागी महाराज को पूरी घटना बताई। आरोपियों के बारे में लोगों से पता चला कि उनके नाम लक्ष्मण शेखावत और विक्की शुक्ला हैं।’

अरुण यादव ने कहा- बीजेपी राज में साधु-संत भी सुरक्षित नहीं

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने घटना को लेकर X पर लिखा, ‘बीजेपी के राज में साधु – संत सुरक्षित नहीं। उन्होंने यह ट्वीट किया…

img 20240907 230207999279349841983170

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles