भोपाल। नर्मदापुरम में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोले को लोकायुक्त की टीम ने 10 लाख रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। सीनियर इंजीनियर आरसी तिरोले शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने बंगले में एक ठेकेदार से ये भारी भरकम रिश्वत ले रहे थे तभी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगेहाथों धरदबोचा। जिस ठेकेदार से रिश्वतखोर अफसर आरसी तिरोले ने रिश्वत की मांग की थी उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।
लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई 2024 को आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी फर्म ने मुलताई एवं भैंसदेही में आठ सड़कों का निर्माण कराया था जिसमें शेष कार्य के एक्सटेंशन के लिए प्रकरण S.E .नर्मदापुरम डिविजन पीडब्ल्यूडी आरसी तिरोले के पास लंबित है। आरसी तिरोले इसके निराकरण के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत राशि मांग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया और आज 28 जुलाई 2024 को आरसी तिरोले अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग नर्मदा पुरम डिविजन को आवेदक से 10 लख रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया गया है।
MP: PWD अफसर 10 लाख रूपए की रिश्वत लेते पकड़ाया…
