MP Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारी पदोन्नत, मिला वरिष्ठ से प्रवर श्रेणी वेतनमान

भोपाल। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को पदोन्नत किया हैं। दरअसल यह पदोन्नति क्रमोन्नति के रूप में है और इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार अब ये अधिकारी वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत हो गए हैं।

यह सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा में 2014 बैच के अधिकारी हैं।

इन अधिकारियों के नाम हैं:
शैलेंद्र कुमार हिनोतिया संयुक्त कलेक्टर बैतूल, देवकीनंदन संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर, श्रीमती वंदना जाट संयुक्त कलेक्टर नरसिंहपुर और राजेश शाह संयुक्त कलेक्टर नीमच।
बता दें कि इस वेतनमान के बाद अब वह अपर कलेक्टर श्रेणी में आ गए हैं। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles