MP: इंदौर में पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा:सुरक्षाकर्मियों से भिड़े जीतू पटवारी, 10 मिनट चली खींचतान; मीडियाकर्मी घायल

इंदौर। इंदौर में नगर निगम में फर्जी बिल समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। धरने के बाद कांग्रेसियों ने निगम मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड फांदकर अंदर घुसने लगे। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इसमें कुछ कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस बल के साथ कांग्रेसियों की भिड़ंत 10 मिनट चली। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश सहप्रभारी एवं सांसद कुलदीप इंदौरा ने प्रदर्शन स्थल पर ही एडीएम रोशन रॉय को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

पटवारी ने कहा- चलो कमिश्नर ऑफिस.., तब उग्र हुए कार्यकर्ता

जीतू पटवारी ने धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर निगम में घोटालों का मुद्दा उठाया। उन्होंने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में संभागायुक्त इंदौर से मिलने चलते हैं। जैसे ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles