MP: वायरल हो रही महिला चुनाव अधिकारी की तस्वीर; आए मजेदार कमेंट

भोपाल। देश में लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कल यानी 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू होने जा रही है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वोटिंग को लेकर चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में एक चुनाव अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। पोस्ट में चुनाव अधिकारी की तस्वीर भी शेयर की गई है। कैप्शन में लिखा है- कर्तव्‍य पथ पर बढ़ते कदम, मतदान कराने चले हम… छिंदवाड़ा जिले में मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना।

महिला पोलिंग ऑफिसर का नाम सुशीला कनेश है। वे राज्य सरकार की सहायक ग्रेड-3 अधिकारी हैं और छिंदवाड़ा जिले में आपूर्ति शाखा में पदस्थ हैं। जनसंपर्क विभाग के अनुसार इनकी ड्यूटी लोकसभा क्रमांक संख्या 16 यानी छिंदवाड़ा में लगाई गई है। चुनाव अधिकारी की पोस्ट में नजर आ रही महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरा वोट भी मैडम के बूथ पर ट्रांसफर करा दो। वहीं एक ने लिखा, ‘पिछले चुनाव में भी इनकी तस्वीर वायरल हुई थी।’

img 20240419 0005278257660346859154680
MP: वायरल हो रही महिला चुनाव अधिकारी की तस्वीर; आए मजेदार कमेंट 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles