नर्मदापुरम। मां नर्मदा नदी की धार रोककर, नदी में कच्ची सडक़ बनाकर हो रहे उत्खनन को लेकर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि रेतासुर मां नर्मदा को छलनी कर रहे। लेकिन सीहोर जिले के कलेक्टर, एसपी और खनिज अधिकारी इसे रोक नहीं पा रहे। मप्र में भाजपा की सरकार है बुधनी विस क्षेत्र से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायक है। बुधनी क्षेत्र में बेखौफ होकर नर्मदा नदी से वैध और अवैध दोनों तरीके से रेतासुर बीच नदी में आकर और पानी में से रेत निकाल रहे। जिले में बैठे अफसर सरकार के बनाए नियमों का पालन नहीं करा पा रहे।
बावजूद प्रशासन और खनिज दोनों इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। भाजपा नेता ने मां नर्मदा को छलनी करने से नहीं रोक पाने पर सीहोर कलेक्टर, एसपी, माइनिंग अधिकारी को चूड़ी भेजने का भी लिखा है। आज 11 बजे सर्किट हॉउस घाट पर पूजन पाठ कर वे पोस्ट करेंगे।
रेत माफिया और रेत चोर बड़ी बड़े स्तर पर नर्मदा नदी से रेत का उत्खनन कर रहे है। बुधनी क्षेत्र में पावर मेक कम्पनी के पास रेत खदानों से उत्खनन और परिवहन का ठेका है। कम्पनी द्वारा नर्मदा नदी की खदानों से तो उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा। इसी की आड़ में कुछ रेत माफियाओं द्वारा खदान को छोड़ बीच नदी में पानी से रेत निकाली जा रहीं। नर्मदापुरम शहर में सर्किट हॉउस के सामने ट्रैक्टर-ट्रालियों से रेत निकाल उसका परिवहन हो रहा। बीच में ट्रैक्टर-ट्राली निकालने के लिए कच्ची रेत की सडक़ भी बनाई गई है। जहां सुबह से शाम तक सैकड़ों बार ट्रैक्टर पानी में लाकर रेत निकाली जा रहीं। जिससे नदी में कई जगह गड्ढे भी रहे।
सिवनी मालवा के चांदगढ़ कुटी घाट पर रेत चोर नर्मदापुरम जिले की सीमा में आकर नाव में रेत भरकर सीहोर जिले की सीमा दूसरे क्षेत्र में ले जा रहे हैं।
MP: नर्मदापुरम..भाजपा नेता ने रेत उत्खनन पर उठाए सवाल, नर्मदा को छलनी करने से नहीं रोक पा रहे अधिकारी
