MP: मोहन यादव का शिवराज अवतार.. बहनों के बीच गाना गाया-फूलों का तारा है, सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है…

सतना। चित्रकूट पहुंचे सीएम डॉक्टर मोहन यादव का शिवराज अवतार देखने को मिला। उन्होंने मंच से लाड़ली बहनों के लिए फूलों का तारा है, सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है… गाना गाया। उन्होंने कहा कि भगवान कामतानाथ, माता मंदाकिनी, गुप्त गोदावरी यहीं चित्रकूट हैं। 17 लाख साल पहले भगवान राम और भरत के अश्रुओं से ये धरती भीगी है। ये पावन धरती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन महोत्सव की शुरुआत के लिए इससे बढिय़ा स्थान कोई और नहीं हो सकता। आज मौसम से हमारी कुश्ती हो रही थी, लगा था पहुंच नहीं पाएंगे। लेकिन हमने कहा बहनों का कार्यक्रम है जाना जरूरी है। भगवान ने भी साथ दिया और मैं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि हजारों साल से ऋषि मुनियों ने त्याग तपस्या से त्योहारों की श्रृंखला शुरू की। ये त्योहार प्रेम बांटते हैं। हमारे देश को समझने वाले समझते हैं, दूर रहने वालों को जरूर अटपटा लगता है। भाई भले मुंह मोड़ ले लेकिन बहन सारी जिंदगी प्रेम लुटाती है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी लाड़ली बहना योजना को लेकर लोग कहते थे, तुम्हारी योजना बंद हो जाएगी। लेकिन योजना बंद नहीं होगी। पैसे नहीं सम्बन्ध महत्वपूर्ण हैं। एक करोड़ 39 लाख बहनों में हमारी पार्टी को प्रेम दिया है। आज जो राखी मुझे यहां बहनों ने दिया उससे मुझे ऐसा लगा कि सभी ने राखी बांध दी।
श्री यादव ने कहा- राखी का धागा प्रेम का संबंध जोड़ता है ,आशीर्वाद देता है। सतना में 3 लाख 84 हजार 259 बहने लाड़ली हैं, 627 करोड़ की राशि हम दे चुके हैं। अभी 10 को एक साथ 1500 रुपए सभी के खाते में डालेंगे। यानी 250 रुपए राखी के त्योहार के लिए हैं। जब बहने अपने भाई को राखी बांधेगीं, तो मैं समझूंगा मेरे भी माथे पर तिलक लग गया, आनंद महसूस करेंगे। उज्ज्वला योजना के तहत बहनों के खाते में साढ़े 4 सौ भी डालेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles