भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस अब शील नागू होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस रवि मलिमठ 24 मई को रिटायर हो रहे हैं। 25 मई से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू होंगे। विधि मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रवि मलिमठ 27 अक्टूबर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे। वर्तमान में जस्टिस नागू पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं।
MP: जस्टिस शील नागू होंगे हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस; रवि मलिमठ 24 को हो रहे रिटायर
