MP: IPS वरुण कपूर बने स्पेशल डीजी


भोपाल। राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरएपीटीसी इंदौर वरुण कपूर को स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत किया है। कपूर की पदस्थापना इंदौर में पुराने पदस्थापना स्थल पर ही रखी गई है। कपूर 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और स्पेशल डीजी अनुराधा शंकर सिंह के शुक्रवार को रिटायर होने के चलते उन्हें स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत होने का मौका मिला है। कपूर एक जून से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदोन्नत माने जाएंगे।

Exit mobile version