भोपाल । भारतीय पुलिस सेवा में 1991 बैच के अफसर ADG प्रबंध आलोक रंजन DG रैंक में पदोन्नत किये गये हैं। आलोक रंजन के डीजी रैंक के पदोन्नति का आदेश कर दिया गया है। उनकी पदोन्नति स्पेशल डीजी संजय झा के स्थान पर हो रही है जो आज सेवानिवृत्त हुए हैं। झा पुलिस प्रशिक्षण में पदस्थ थे। 1989 बैच के अफसर संजय झा परिवहन आयुक्त भी रह चुके हैं।
आलोक रंजन के पदोन्नत होते के बाद वर्ष 1991 के तीन अफसर डीजी रैंक में आ गए है। इससे पहले उपेंद्र जैन और वरुण कपूर डीजी रैंक में आ चुके हैं जबकि इसी बैच के दो अन्य अफसर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और एडीजी टेक्निकल सर्विस योगेश मुदगल इस साल के अंत तक DG रैंक में पदोन्नत होंगे।
