भोपाल। मनोज पुष्प, संचालक पंचायतराज, मध्यप्रदेश भोपाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) का स्थानांतरण वि.क.अ.-सह-आयुक्त सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश, भोपाल किया गया था। आज उन्हें भारमुक्त किया गया है।
साथ ही दीपक आर्य, मुंख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. राज्य रोजगार गारंटी परिषद म.प्र. भोपाल को वर्तमान कार्य के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल का अतिरिक्त प्रभार एवं अवि प्रसाद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गांरटी परिषद् को वर्तमान कार्य के साथ-साथ संचालक, पंचायतराज संचालनालय एवं भोपाल हाट का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से सौंपा गया है।इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
MP: IAS अवि प्रसाद को संचालक पंचायत राज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, मनोज पुष्प कार्यमुक्त
