MP: दो-चार CMO को ठोक चुका हूं, अब इसका नंबर… मुरैना में शांति बैठक में SDM के तेवर

मुरैना । मोहर्रम पर शांति व्यवस्था, ट्रैफिक, साफ-सफाई और बिजली जैसी सुविधाओं पर चर्चा के लिए कैलारस थाने में शांति समिति की बैठक में जब नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं की बात आई तो सबलगढ़ एसडीएम वीरेंद्र कटारे आपा खो बैठे और नप सीएमओ के लिए कहा कि मैं दो-चार सीएमओ को ठोक चुका हूं, अब इसका नंबर है।

बैठक में सीएमओ मौजूद नहीं थे, लेकिन जब एसडीएम यह बात कह रहे थे, तो पास बैठे एसडीओपी रवि सोनेर ने मीडियाकर्मियों को देखकर तत्काल उनके कान में कुछ कहा, इसके बाद एसडीएम ने मुद्दा बदल दिया, लेकिन इन बिगड़े बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं, कैलारस नप सीमएओ अमजद गनी का कहना है कि मेरे लिए एसडीएम साहब जो शब्द बोल रहे हैं, वह किसी भी तरह से मर्यादित नहीं और नहीं किसी अफसर की ऐसी भाषा होती है। उन्होंने कहा कि दरअसल एसडीएम साहब 14 अप्रैल को हमारे एक कर्मचारी बाबूलाल का वसूली कट्टा ले गए थे, जो अब तक वापस नहीं मिला।
यह कट्टा नहीं रकम होती है, इसका हिसाब नहीं देने पर कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई हो सकती है, इसलिए मैंने कट्टा वापिस करने के लिए कुछ दिन पहले एसडीएम साहब को पत्र लिख दिया था, शायद इस बात से वह नाराज हों।

एसडीएम ने कहा- मेरा मतलब सख्त कार्रवाई से था
वहीं, सबलगढ़ एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने कहा कि ठोकने का तात्पर्य मारपीट से नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई से है और उसके लिए मैं कलेक्टर साहब को पूरी रिपोर्ट भेज रहा हूं। मेरी नाराजगी इसलिए थी कि अध्यक्ष से लेकर सभी लोग नप के बारे में शिकायतें कर रहे थे।
सीएमओ न जनसुनवाई में आते हैं, नहीं किसी बैठक में। नप में भी नहीं बैठते। मेरे पास इतनी शिकायतें आ रही हैं, कि कुछ पांच-पांच घंटे खड़े रहकर अतिक्रमण हटवा चुका हूं, सफाई करवा चुका हूं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles