एसपी ने अवैध परिवहन पर 6 माह में 99 आरोपियों पर 55 प्रकरण बने, 1301 गौवंश मुक्त कराने, 38 वाहन जप्त किए
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात दिसंबर 2023 में पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस को प्रदेश में गौवंश के अवैध परिवहन पर कठोरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तारतम्य में पुलिस ने विगत 6 माह में अवैध गौवंश से संबंधित कुल 575 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।
इन प्रकरणों में 1121 अपराधियों को गिरफ़्तार कर 7524 गौवंश की मुक्ति कराई जा चुकी है। इस कार्यवाही में अब तक अवैध रूप से परिवहन कर रहे 342 वाहन भी जप्त किए जा चुके हैं। अकेले सिवनी जिले में एसपी ने अवैध परिवहन पर 6 माह में 99 आरोपियों पर 55 प्रकरण बने, 1301 गौवंश मुक्त कराने, 38 वाहन जप्त किए । इसके बाद भी एसपी और कलेक्टर को हटा दिया गया।
जानकारी मिली है कि गोवंश तस्करों के जाल में सरकार खुद उलझ गई और दबाव में आकर बड़ी कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई से कम से कम सिवनी जिले में तो तस्करों का हौसला बढ़ गया है।
