MP: नाक पर रूमाल, चेहरे पर गुस्सा… अस्पताल का टॉयलेट देख तमतमा गईं मंत्री..

डिंडोरी: मंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो डिंडोरी जिले का है। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी जिले अस्पताल का निरीक्षण करने गई थीं। अस्पताल पहुंचने पर वह टॉयलेट देखने गईं। टॉयलेट का दुर्गंध इतना था कि मंत्री मैडम को वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर रूमाल रख लिया। इसके बावजूद दुर्गंध से नाक फट रहा था। इसके बाद गुस्से से मंत्री मैडम लाल हो गईं। वह अंग्रेजी में कर्मचारियों को डांटने लगीं।

दरअसल, मंत्री प्रतिमा बागरी को डिंडोरी जिले का प्रभारी बनाया गया है। वह पहली बार मंत्री भी बने हैं। प्रभार मिलने के बाद वह पहली बार जिले के दौरे पर गई थीं। वहां जाने के बाद मैडम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे। प्रतिमा बागरी जब जिला अस्पताल पहुंची तो वहां हर जगह उन्हें अव्यवस्था दिखाई दी है।

टॉयलेट का हाल देखकर सातवें आसमान पर पहुंचा गुस्सा

निरीक्षण के दौरान मंत्री मैडम अस्पताल में टॉयलेट के पास पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद टॉयलेट के अंदर जाना तो दूर बाहर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। हालत ऐसी थी कि मंत्री मैडम को नाक पर रूमाल रखना पड़ा। ऐसे में सोचिए कि यहां आने वाले मरीजों को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता होगा। रूमाल रखने के बाद मंत्री मैडम का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। वह वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों पर आंख तरेरने लगीं।

अंग्रेजी में लगीं डांटने

मंत्री जी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह अंग्रेजी में वहां के कर्मचारियों और अधिकारियों को डांटने लगीं। इस दौरान अधिकारियों के तोते उड़ने लगे। वहीं, पीछे खड़े सांसद महोदय चुपचाप भौंचक्क होकर सब कुछ सुन रहे थे। मंत्री प्रतिमा बागरी लगातार जिम्मेदारों को डांट रही थीं। यही नहीं, मंत्री जी के सामने मरीजों ने भी अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल दी। मरीज ने मंत्री जी को बताया कि चादर आज ही बदले गए हैं। मंत्री जी ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि पहले तो अस्पताल को इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से चले इसका प्रयास किया जाएगा ।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles