MP: भोपाल समेत 4 जगह जीएसटी का छापा; इंदौर में 8 कारोबारियों के यहां 5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल। प्रदेश में  रियल एस्टेट व कंस्ट्रक्शन कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। GST की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह इंदौर, भोपाल, जबलपुर और सागर में एक साथ दबिश देकर टैक्स चोरी पकड़ी है। प्रारंभिक तौर पर करीब 5 करोड़ के टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं।

जीएसटी एंटी एवीजन ब्यूरो के अधिकारी शुक्रवार सुबह नरीमन पाइंट स्थित लाभम ग्रुप के दफ्तर पहुंचे। और कर्मचारियों के मोबाइल लैपटॉप जब्त कर लेन-देन से दस्तावेज और डेटा खंगाल रहे हैं।
अपर कमिश्नर रजनी सिंह को आठ कारोबारियों के यहां टैक्स चोरी की जानकारी लगी थी। जिस पर विभागीय टीम छानबीन कर रही है। जल्द ही डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version