इंदौर। इंदौर नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में सरकार ने चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। वित्त विभाग के अवर सचिव विजय कठाने ने इसके आदेश जारी किए। ये चारों अधिकारी निगम में लोकल ऑडिट फंड विभाग में पदस्थ थे।
अनिल कुमार गर्ग (संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, स्थानीय निधि संपरीक्षा, इंदौर) ने फर्जी दस्तावेज और बिल तैयार करवाए। इनके आधार पर ठेकेदारों को भुगतान किया गया। सस्पेंड अवधि के दौरान गर्ग का कार्यस्थल सागर रहेगा। इसी तरह समर सिंह परमार (उप संचालक, आवासीय संपरीक्षा) ने भी फर्जी दस्तावेज और बिल तैयार करवाए। सस्पेंड अवधि के दौरान उनका कार्यस्थल रीवा रहेगा। वहीं रामेश्वर परमार (सहायक संपरीक्षक आवासीय संपरीक्षा) और जेएस ओहरिया (वरिष्ठ संपरीक्षक आवासीय संपरीक्षा) को भी सस्पेंड कर सागर अटैच किया गया है।
MP: इंदौर नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में चार अफसर सस्पेंड
