MP: दो डीआईजी सहित चार IPS के तबादले, राकेश कुमार सिंह को एआईजी AISF बनाया

भोपाल। सिवनी में आधा सैकड़ा गौवंश की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक पद से हटाए गए राकेश कुमार सिंह सहित चार आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने नवीन पदस्थापना अदेश जारी कर दिए हैं। जिन अधिकारियों की पदस्थापा में फेरबदल किया गया है, उनमें दो डीआईजी भी शामिल हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पीएचक्यू में पदस्थ आईपीएस अधिकारी कल्याण चक्रवर्ती को विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। वहीं एसएएफ की डीआईजी मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल का जिम्मा सौंपा गया है, साथ ही एआईजी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) विजय भगवानी को एआईजी अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
दिलीप सिंह तोमर एआईजी रेल बने
वहीं पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी दिलीप सिंह तोमर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) रेल पदस्थ किया गया है। तोमर को सहायक परिवहन आयुक्त के पद से हटाने के बाद पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया था, तब से वे नवीन पदस्थापना के इंतजार में थे। इसके साथ ही एआईजी पीएचक्यू शिवकुमार सिंह को एआईजी पुलिस ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई), भोपाल पदस्थ किया गया है।