भोपाल। राज्य पुनर्गठन आयोग में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसएन मिश्रा को सदस्य बनाए जाने के बाद अब संविदा पर सचिव की भी नियुक्ति कर दी है। शासन ने 2010 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अक्षय कुमार सिंह जनवरी में रिटायर हो गए थे, लेकिन अब उन्हें संविदा पर सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री के विशेष सहायक बनाए गए आईएएस डॉ. पंकज जैन को दिल्ली के लिए रिलीव कर दिया गया है।
जीएडी के अपर सचिव रहे 2010 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार सिंह को पहले प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। इस बीच अक्षय कुमार सिंह जनवरी में सेवानिवृत्त हो गए, इसके बाद मोहन यादव सरकार ने उन्हें संविदा नियुक्ति के माध्यम से प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग को फिर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। इस नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
MP : पूर्व आईएएस अक्षय सिंह राज्य पुनर्गठन आयोग के सचिव नियुक्त
