MP : ED की रेड, वन रेंजर की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त, भोपाल में लिया था मकान

भोपाल। खंडवा में वन विभाग के एक रेंजर की करोड़ों रुपये की दो संपत्तियां जब्त कर ली गईं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। हरिशंकर गुर्जर की ये जब्त संपत्तियां भोपाल के मिनाल रेजीडेंसी में दो अलग-अलग मकान हैं।

ईडी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस भोपाल द्वारा दर्ज एक FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की गई थी। यह FIR भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और IPC, 1860 के तहत हरिशंकर और उनकी पत्नी सीमा के खिलाफ दर्ज की गई थी। आरोप है कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से ज्यादा संपत्ति जमा की है।

गैर कानूनी तरीके से कमाए रुपए
जांच में ईडी ने पाया कि अवैध गतिविधियों से कमाए गए पैसे को कई अचल संपत्तियों में बदल दिया गया था। मतलब गैरकानूनी तरीके से कमाए गए पैसों से उन्होंने मकान और जमीन जैसी संपत्तियां खरीदीं। इन संपत्तियों को PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया था। बाद में PMLA के न्याय निर्णायक प्राधिकरण ने इस कुर्की की पुष्टि की।

अदालत ने सुनाई थी 3 साल की सजा
इसके बाद PMLA की विशेष अदालत भोपाल ने 29 अप्रैल, 2023 के अपने आदेश में हरिशंकर गुर्जर और सीमा गुर्जर को दोषी ठहराया। अदालत ने उन्हें तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और कुर्क की गई संपत्तियों को जब्त करने का भी आदेश दिया। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने जब्ती के आदेश को बरकरार रखा। फिर 15 जनवरी, 2025 के अपने आदेश के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें नई जब्त की गई दो संपत्तियां भी शामिल हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles