MP : सूखी नर्मदा में दिखी घाटों की हकीकत:बांध से पानी रोका तो सूखी नर्मदा… पानी सिर्फ वहीं जहां गहरे गड्ढे

ओम्कारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर पुल बनाने के लिए बांध से पानी रोका तो नदी सूखी दिखने लगी। इसके साथ ही खतरनाक गहरे गड्ढे भी दिखने लगे हैं। सोमवार को नर्मदा नदी में पानी बहुत कम था। नदी के घाट लगभग सूख चुके हैं।

ओंकारेश्वर में 13 घाट हैं। इनमें से तीन घाट ब्रह्मपुरी, चक्रतीर्थ व गौमुख सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार पिछले साढ़े 5 सालों में घाटों पर नहाने आए 78 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत ब्रह्मपुरी घाट पर हुई। पिछले साढ़े तीन सालों में 15 लोग ब्रह्मपुरी घाट पर डूबे हैं। जबकि चक्रतीर्थ में 8, खेड़ीघाट में 6 और गोमुख घाट पर 3 की डूबने से जान गई।

चेतावनी बोर्ड के लिए कलेक्टर के पास भेजा प्रस्ताव नर्मदा नदी के बीच खोह हैं। जहां हमारे गोताखाेर भी सिर्फ 35 फीट तक जा सकते हैं। उसके बाद उनकी जान भी खतरे में रहती है। लोगों को अलर्ट करने के लिए चेतावनी बोर्ड के लिए प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर के पास भेजा है। बोर्ड पढ़ने से कई लोग अलर्ट हो जाएंगे। दो-दो सैनिक घाट पर तैनात रहते हैं। ब्रह्मपुरी घाट पर सैनिकों की सुबह 6 से रात 7 बजे तक ड्यूटी रहती है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles