भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर किशोर कन्याल के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की है।
निर्वाचन आयोग को दिए पत्र में लिखा गया है – यह आश्चर्य जनक है कि लोकतांत्रिक परम्पराओं को दर किनार कर नियमों की धज्जिया उड़ाई गई है, क्योंकि उपचुनावों की घोषणा 15 अक्टूबर, 2024 को हुई है और उसके चार दिन पूर्व यानि 10 अक्टूबर, 2024 को वन मंत्री, भाजपा प्रत्याशी के विभाग में उनके अधीनस्थ कार्यरत उप सचिव वन एवं पर्यावरण श्री किशोर कन्याल को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्योपुर जिसके अन्तर्गत विजयपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव हो रहा है वहां पदस्थ कराया गया है। भाजपा प्रत्याशी द्वारा कलेक्टर श्योपुर के पद पर अपने अधीनस्थ आईएएस अधिकारी को नियुक्त कराया गया है जिससे कि भाजपा प्रत्याशी के अनुरूप चुनावी माहौल तैयार किया जा सके जो कि सिद्धांतिक रूप से व्यवहारिक रूप से एवं नियमों के अनुरूप सही नहीं है,। ‘क्योकि कलेक्टर द्वारा भाजपा प्रत्याशी की मंशा अनुरूप बीएलओ एवं अन्य अधिकारी भाजपा प्रत्याशी के स्वजातीय बंधु एवं भाई, भतीजों को तैनात कर चुनाव को प्रभावित कराया जा रहा है एवं वे स्वयं भाजपा के पक्ष में खुलकर कार्य करते हुए प्रतीत हो रहे है।
कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव के दौरान कलेक्टर कान्याल को हटाया जाए।
MP: कांग्रेस ने विजयपुर उप चुनाव को लेकर कलेक्टर किशोर कान्याल के खिलाफ शिकायत की
