MP: सागर हादसे के बाद कलेक्टर एसपी को हटाया, छतरपुर कलेक्टर भी बदले

भोपाल। सागर में दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। सरकार ने रात को सागर के कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को हटा दिया है। सीएम ने रहली एसडीएम को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।

रात को जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर दीपक आर्य को उप सचिव बना कर मंत्रालय भेज दिया है। उनके स्थान पर छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर को सागर की कमान सौंपी गई है। छिंदवाड़ा सीईओ  पार्थ जैसवाल को छतरपुर बनाया गया है।

रायसेन एसपी विकास सहवाल को सागर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अभी रायसेन एसपी की पदस्थापना नहीं की गई है।

Exit mobile version