MP: सिवनी में कलेक्टर और एसपी को हटाया, गोवंश की हत्या मामले में सीएम की कार्रवाई, संस्कृति जैन सिवनी की नई कलेक्टर

भोपाल। सिवनी में गौवंश के शव मिलने के मामले में कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। संस्कृति जैन सिवनी की नई कलेक्टर बनाई गई है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा- सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि शनिवार सुबह ही सीएम ने सिवनी में गौवंश की हत्या के मामले में जांच के लिए एडिशनल डीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव को टीम के साथ जांच करने भेजा था।

Exit mobile version