MP: सीएम मोहन यादव बोले-55 जिलों को जल्द मिलेंगे प्रभारी मंत्री

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बीजेपी नेताओं से कहा कि बहुत जल्दी आपको बहुत प्रभारी मंत्री मिलेंगे जो 55 जिलों में झंडा वंदन करने जाएंगे। प्रभारी मंत्री झंडा वंदन करें तो समाज का सहयोग वहां नजर आए।

सीएम ने कहा, आप लोग यह सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और समाज के विशिष्ट जनों, प्रतिभाओं को आमंत्रण पहुंच जाए। हम भी शासन स्तर से प्रयास कर रहे हैं, और आप भी अपने स्तर पर देखिएगा कि जिला प्रशासन के माध्यम से अतिथियों को ठीक से आमंत्रण पहुंच जाएं। यह कार्यक्रम केवल सरकारी ना हो, समाज और सरकार यानि सबका हो।

फसलों का सर्वे करने वॉलेंटियर पंचायतों में नियुक्त होंगे,

सीएम ने कहा- अब तक पटवारी के माध्यम से फसलों का सर्वे होता था लेकिन हमने यह तय किया है कि पंचायत में यदि फसल का नुकसान होता है तो उसके सर्वे को डिजिटल करने जा रहे हैं। पंचायत में दो कार्यकर्ता डिजिटल कार्य करने के लिए नियुक्त किए जाएंगे। वे अपने मोबाइल से फोटोग्राफी करके शासन को रिपोर्ट देंगे, ताकि नुकसान होने पर किसान को क्षतिपूर्ति राशि समय से मिल सके। उसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उसके लिए आठवीं पास युवा जिनके पास वीडियो कैमरा या अच्छे कैमरे की क्वालिटी वाले मोबाइल हों ऐसे युवा बतौर वॉलेंटियर नियुक्त किए जाएंगे। जनपद पंचायत के माध्यम से एक साल में आमतौर पर दो फसल की दृष्टि से उसे युवा को जोड़ेंगे।

सीएम ने बीजेपी पदाधिकारियों से कहा- आप लोग अपनी पंचायत में इस बात को पहुंचाना ताकि अभी जैसे बाढ़ के कारण क्षति हो रही है या अन्य किसी आपदा से फसल की क्षति हो रही है तो हमारा संवेदनशील कार्यकर्ता वहां रहेगा तो यह शिकायतें कई बार आती हैं कि यह छूट गया वह रह गया तो ऐसी शिकायतें नहीं होगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles